फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके की भारत कॉलोनी में बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हाउसिंग बोर्ड कालोनी ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारत कालोनी में उनके पिता उत्तर कुमार किराना दुकान चलाते हैं। 31 मार्च को प्रमोद के पिता सड़क पार कर दुकान की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रमोद अस्पताल पहुंचे तो बाइक सवार युवक ने बताया कि किसी ऑटो चालक ने आपके पिता को टक्कर मारी है। बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि बाइक सवार ने ही टक्कर मारी थी। शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन



तीन मकानों में चोरी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके के हनुमान नगर में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पहले मामले में गली नंबर-7 निवासी संतोष राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे उनके घर से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। जब उन्होंने आसपास जानकारी की तो पता चला कि पड़ोस में भी इसी तरह की चोरी की वारदात हुई है। गली नंबर-5 निवासी प्रणव के घर से भी मोबाइल और 23 हजार रुपये चोरी होना बताया गया। पड़ोसी हरेंद्र सिंह के घर से भी तीन मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें