फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) की ओर से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पात्र लोगों का चिकित्सीय और शारीरिक जरूरतों के अनुसार मूल्यांकन किया जाएगा। पंजीकरण 16 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो 25 नवंबर तक चलेगा। पात्र लोग ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के प्रथम तल पर कमरा नंबर 1125-ए (कैंटीन के पास) में पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो