फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी में बिजली कट से बुजुर्गों और मरीजों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश आते ही 12 से 15 घंटे के लिए बिजली बाधित हो जाती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर - 89 स्थित पुरी अमन विला सोसाइटी में बिजली के कट लगने से निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के आते ही लगभग 12 से 15 घंटे के लिए बिजली बाधित हो जाती है। जिससे लोगों को कार्य करने में काफी परेशानी होती है। वहीं पानी और लिफ्ट न चलने की समस्या से भी निवासी जूझ रहे हैं।

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान प्रदीप धनखड़ ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। बिजली के लंबे कट लगने से बच्चों और बुजुर्गों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। बच्चे पूरे दिन घर में ही रहते हैं। ऐसे में वे न तो कुछ खेल सकते हैं और न ही पढ़ सकते हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के आरडब्ल्यूए सचिव नितिन मिश्रा ने बताया कि सामान्य लोगों के अलावा मरीजों और बुजुर्गों का जीना मुश्किल हो रहा है। सोसाइटी में बिजली बाधित होने के कारण महिलाओं को घर के काम करने में भी समस्या होती है। इस बारे में बिल्डर के स्टाफ और बिजली विभाग से भी बात की जा चुकी है। लोकिन, उनकी ओर से कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें