फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बड़े बेटे ने मां, छोटे भाई और उसकी पत्नी पर किया लाठी-डंडे और चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

Sat, 02 Aug 2025 06:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

इंदिरा कॉलोनी निवासी आजम ने बताया कि वह अपने मां तजरुन और पिता अजहर के साथ काफी वर्षों से इंदिरा कॉलोनी में रह रहे हैं। 31 जुलाई की दोपहर को उनका सगा बड़ा भाई साह आलम, उसकी पत्नी नासरिन, बेटे कैफ और बेटे मोजममील ने उनके ऊपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले बड़े भाई व उसकी पत्नी ने छोटे भाई, मां व छोटे भाई की पत्नी पर लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से भी हमला किया। इस हादसे में दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी आजम ने बताया कि वह अपने मां तजरुन और पिता अजहर के साथ काफी वर्षों से इंदिरा कॉलोनी में रह रहे हैं। 31 जुलाई की दोपहर को उनका सगा बड़ा भाई साह आलम, उसकी पत्नी नासरिन, बेटे कैफ और बेटे मोजममील ने उनके ऊपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया। इस हादसे में उनकी मां, उनकी पत्नी निशा व वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। मां का हाथ तोड़ दिया। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

स्थानीय लोगों ने उनको बताया कि आरोपियों ने बेहोश होने के बाद भी उनके ऊपर हमला करना बंद नहीं किया। पीड़ित आजम ने बताया कि उनकी दो बेटियां है। वहीं उनके बड़े भाई के 6 बच्चे है। जिस पर उनका भाई उनको उनका छोटा बेटा गोद लेने के लिए कई बार दबाव बना चुका है। जिस पर वह विरोध करते हैं। क्योंकि उनके भाई को उनकी प्रापर्टी में हिस्सा चाहिए है। इसी बात पर वह आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें