फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आठ साल की बच्ची ने विफल की लूट की वारदात, भागे हथियारबंद बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान में घुसे थे नकाबपोश, बच्ची ने रिमोट से बाजाई घंटी
विज्ञापन



- काउंटर पर बैठी 8 साल की बच्ची को पिस्तोल दिखा गल्ले की चाबी मांगी
- घर के अंदर से मां व बहन बच्ची के पास पहुंचे तो आरोपी यहां से भाग गए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोहना रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बैठी 8 साल की बच्ची की हिम्मत और सूझबूझ से लूटपाट करने आए बदमाश भाग खड़े हुए। दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर घुसे और पिस्तोल दिखाकर बच्ची से गल्ले की चाबी मांगने लगे। बदमाशों का तीसरा साथी बाहर खड़ा था। बच्ची ने काउंटर के नीचे लगे रिमोट से घंटी को बजा दिया। तभी बच्ची की मां व बहन आ गईं। पुलिस प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। जिसके चलते एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
सोहना रोड पर रवि भाटी की हार्डवेयर की दुकान पर बुधवार शाम लगभग साढ़े 7 बजे यह घटना हुई। इस दुकान के पीछे ही रवि का घर है। दुकान के अंदर से ही घर में जाने का रास्ता भी है। रवि दुकान से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। काउंटर पर उनकी 8 साल की बच्ची कीर्ति बैठकर होमवर्क कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और बच्ची को पिस्तोल दिखाकर गल्ले की चाबी मांगने लगे। बच्ची घबरा गई तो आरोपी खुद ही काउंटर को चेक करने लगे। तभी बच्ची ने काउंटर के नीचे लगे रिमाेट से घर के अंदर लगी घंटी बजा दी। घंटी की आवाज सुनकर घर के अंदर से दुकान के पिछले हिस्से से बच्ची की मां व बहन आ गईं। बच्ची भागकर मां व बहन के पास गई और बोली कि इनके पास पिस्तौल है। बच्ची की मां व बहन के आने पर दोनों बदमाश बाहर की ओर भागे। इसके बाद बाइक पर बैठकर तीनों भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वहीं सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें बदमाश बच्ची को पिस्तोल दिखाते हुए भी दिखे हैं। रवि ने बताया कि बच्ची शुरू में घबरा गई थी लेकिन फिर घंटी बजाकर उसने लूट की वारदात विफल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें