फरीदाबाद। जिलाधीश यशपाल ने सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए 8 इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किए हैं। सभी का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों के प्रबंधन की सभी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होंगे और कोरोना के प्रसार को रोकने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इनमें एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल मोबाइल नंबर (8595459944) को फरीदाबाद शहरी क्षेत्र, एसडीएम अपराजिता (8359945535) को बल्लभगढ़ ग्रामीण क्षेत्र, एसडीएम पंकज सेतिया मोबाइल नंबर (9891607383) को शहरी क्षेत्र बड़खल, एएमसी एमसीएफ इंदरजीत कुल्हड़िया (9996644888) को तिगांव शहरी क्षेत्र, संयुक्त आयुक्त एमसीएफ नवदीप नैन (9996658555) को बल्लभगढ शहरी क्षेत्र, संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान (8826007284) को एनआईटी क्षेत्र, डीडीपीओ राकेश मोर (9416110439) को तिगांव ग्रामीण क्षेत्र और बीडीपीओ बल्लभगढ़ प्रदीप कुमार (9991188187) को बल्लभगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। सभी कमांडर अपने अनुसार योजना को और बेहतर बनाने के लिए अधिकृत हैं। स्थानीय आवश्यकताओं राजस्व और विकास अधिकारियों में से किसी को भी प्रतिनियुक्त कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है।