फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ यात्रा के लिए आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई नियुक्ति अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 16 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा को निर्बाध रूप से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार की अनहोनी से तुरंत निपटने के लिए यह नियुक्ति की गई है।
जिलाधीश विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सराय ख्वाजा, पल्ला, सेक्टर-31 के लिए राकेश कुमार एसडीओ (सिंचाई विभाग), थाना प्रभारी सेंट्रल, ओल्ड व सेक्टर-17 के लिए मन्नू गर्ग एसडीओ (सिंचाई विभाग), थाना प्रभारी खेड़ीपुल, बीपीटीपी व भूपानी के लिए संदीप राठी एसडीओ (एमसीएफ), थाना प्रभारी एनआईटी, कोतवाली व सूरजकुंड के लिए अंकित भारद्वाज कार्यकारी अभियंता (एफएमडीए), थाना प्रभारी सारन, डबुआ व सेक्टर-58 के लिए गजेंद्र कार्यकारी अभियंता (पंचायत राज), थाना प्रभारी धौज, एसजीएम नगर व मुजेसर के लिए ओपी कर्दम कार्यकारी अभियंता (एमसीएफ), थाना प्रभारी सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लभगढ़ व आदर्श नगर के लिए महेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी अभियंता (एमसीएफ), थाना प्रभारी सेक्टर-8, तिगांव, छांयसा व ट्रैफिक के लिए नगर निगम कार्यकारी अभियंता अमित चौधरी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें