फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दाखिले कम होने पर 20 स्कूलों को शिक्षा अधिकारी ने किया तलब

Thu, 27 Apr 2023 10:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आओ चलें स्कूल योजना के तहत जिले के 20 स्कूलों के मुखियाओं को जिला शिक्षा अधिकारी ने तलब किया है। इन स्कूलों में पिछले वर्ष की तुलना में कम दाखिले हुए हैं।
स्कूल के मुखिया को दाखिला और बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 से 20 प्रतिशत तक दाखिला बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) की ओर से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के 10-10 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 से 25 फीसदी दाखिले कम हुए हैं। 30 अप्रैल तक दाखिले को और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने को लेकर विभाग गंभीर है। वहीं, शिक्षा विभाग पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने में भी जुट गया है। जिससे की निजी स्कूल को टक्कर दी जा सके। शिक्षा विभाग के डाटा के अनुसार जिले के सरकारी स्कूलाें में पिछले वर्ष पहली से 12वीं कक्षा में 130206 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें बल्लभगढ़ खंड में 50461 विद्यार्थी हैं। इसी प्रकार फरीदाबाद खंड में 78745 विद्यार्थी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिले के सभी स्कूल के मुखियाओं को पहली से 12वीं कक्षा तक दाखिले की संख्या 10 से 20 फीसदी तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डाइट के वरिष्ठ अधिकारी जलवंत सिंह का कहना है कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर 16 जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने अपने स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाएं। इस दौरान स्कूलाें की ओर से अभिभावकाें के साथ भी बैठक की जा रही है, जो बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, ऐसे बच्चों को खोजकर दाखिला दिलाने को कहा गया है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए शेड्यूल जारी



30 अप्रैल तक दाखिला दिलाया जा सकता है। इसके बाद विद्यालय के मुखिया से स्वीकृति लेकर बगैर लेट शुल्क के 1 से 16 मई तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद स्कूल के मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी से स्वीकृति लेकर 17 मई से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थी दाखिले ले सकते हैं। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रोविजनल दाखिला, बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम के 15 दिनों में हो सकेगा।
विज्ञापन




वर्जन

जिस स्कूल में अभी तक दाखिले कम हुए हैं। वहां छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश जारी कर दिया गया है।
डॉ. मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी








स्कूलों की संख्या



जिले में सरकारी स्कूल : 385



प्राइमरी स्कूल : 255



प्राइमरी बाल स्कूल : 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें