फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचपीवी टीकाकरण के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता एवं प्रेरणा अभियान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नूंह में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता एवं प्रेरणा अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, जिला एफएलएन समन्वयक कुसुम मलिक तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष सिंगला ने बच्चियों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया।
डॉ. आशीष सिंगला ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा फरवरी 2026 में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर निवारण कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत 14–15 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन उन एचपीवी प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के 90 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने अभिभावकों से संवाद कर टीकाकरण के लिए सहमति प्राप्त करें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देशित किया कि वे विद्यालय स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं। जिला एफएलएन समन्वयक कुसुम मलिक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहमति पत्र लाने वाली छात्राओं को स्वयं अस्पताल ले जाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुसुम मलिक ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में कैंसर का एक प्रमुख कारण है और प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। ऐसे में यह अभियान इस गंभीर बीमारी की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। हरियाणा में स्कूल आधारित टीकाकरण के माध्यम से व्यापक कवरेज सुनिश्चित किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य निर्मल जैन एवं स्टाफ के सहयोग से प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें पोस्टर, पंपलेट एवं वीडियो के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के महत्व, प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें