फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी स्पोर्ट्स ने आरसीसी हेमंत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एडी स्पोर्ट्स ने आरसीसी हेमंत को हराया
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में एडी स्पोर्ट्स क्लब ने आरसीसी हेमंत टीम को छह विकेट से हरा दिया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि आरसीसी हेमंत की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। बल्लेबाज हितेश राघव ने 41 रन, गौरव चौधरी 30 रन व रुपेंद्र सिंह सैनी ने 23 रन बनाए। एडी स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज संजय भाटिया ने चार विकेट, गौरव वशिष्ट ने दो विकेट, सुरेश भड़ाना व हिमांशु गुलाटी ने एक-एक विकेट चटकाए। एडी स्पोर्ट्स क्लब ने 15.5 ओवर में चार विकेट में 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज किशन ने 69 रन, सूरज मेहर ने 18 रन और धीरेंद्र रेहानी ने 16 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए किशन को मैन ऑफ द मैच, हितेश राघव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और संजय भाटिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे मुकाबले में निष्कर्ष इलेवन ने स्पलेंडर स्ट्राइकर को 101 रन से मात दे दी। स्पलेंडर स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निष्कर्ष इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। बल्लेबाज हैरी ने 53 रन, गुलशन ने 48 रन और केपी भामला ने 34 रन बनाए। स्पलेंडर स्ट्राइकर के गेंदबाज सैंडी ने दो विकेट व अमित कौशल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पलेंडर स्ट्राइकर की टीम 16 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 98 रन ही बना पाई। बल्लेबाज दीपक ने 19 रन, उत्तम झा ने 17 रन व सतीश ने 11 रन बनाए। निष्कर्ष इलेवन के गेंदबाज राजेश सैनी ने चार विकेट, रणजीत ने दो विकेट, केपी भामला, अंशुल पहवा और अरुण शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। राजेश सैनी को मैन ऑफ द चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें