फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खनन कारोबारी के घर ईडी का छापा, जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम तक खंगाले गए कागजात, करोड़ों रुपये के हेराफेरी की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बीआर ओझा के छोटे भाई खनन कारोबारी एसके ओझा के सेक्टर 15ए में स्थित घर छापा मारा। टीम ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटाॅप और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इस दौरान टीम को करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका है। देर शाम तक दस्तावेजों की जांच जारी है। कांग्रेसी नेता से भी पूछताछ की गई। ईडी यह कार्रवाई अन्य जिलों में भी राजनीतिक शख्सियतों से जुड़े करीबियों के घर पर भी जारी रही।
ईडी की तीन गाड़ियां बृहस्पतिवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर-15ए स्थित कोठी नंबर 816 में कारोबारी के घर पहुंची। टीम में 10 से 12 अधिकारी शामिल थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ रही। यह कोठी कांग्रेसी नेता रहे बीआर ओझा के छोटे भाई एसके ओझा की है। टीम के पहुंचते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ईडी के अधिकारियों ने एसके ओझा की कोठी में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त कर लिए। मुख्य द्वार पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया। इस दौरान न तो किसी को अंदर से बाहर और न ही बाहर से किसी को अंदर जाने की इजाजत थी। अधिकारियों के अनुसार एसके ओझा खनन कारोबार से जुड़े हैं। हरियाणा समेत राजस्थान में भी उसका खनन का कारोबार होता है।
विज्ञापन

-
सेठिया खनन कारोबारी के साथ भी किया है कार्य
एसके ओझा कभी सेठिया खनन कारोबारी के साथ मिलकर कारोबार करता था। फिलहाल वह अकेले कारोबार करते हैं। टीम के विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी मिली है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें