फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईडी बन चुकी है विपक्ष को डराने का औजार दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप के घर ईडी कार्रवाई की निंदा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप के फरीदाबाद स्थित आवास पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा महेंद्र प्रताप के घर पहुंचे और ईडी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महेंद्र प्रताप की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।
विज्ञापन



दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ईडी का खुद का आचरण पिछले 12 वर्षों से सवालों के घेरे में है। ईडी केवल विपक्षी नेताओं को निशाने पर ले रही है। पिछले 12 साल में राजनेताओं के खिलाफ 1064 मामले बनाए गए, जिनमें से 1040 मामले विपक्षी नेताओं पर हैं। शेष मामलों में भी कोई ऐसा नहीं है जो सरकार के पक्ष का हो वे भी दूसरी पार्टियों के नेताओं पर हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय प्रताप व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें