अंडर-11 के 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में लगाया दांव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पानीपत में एक नवंबर को आयोजित आठवीं अंडर-11 हरियाणा राज्य स्कूल खेल कुश्ती प्रतियोगिता में मोहना गांव के पहलवान दुष्यंत तंवर ने कांस्य पदक हासिल किया। दुष्यंत ने 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया।
दुष्यंत तंवर मोहना गांव स्थित सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह स्कूल की ओर से संचालित सरस्वती कुश्ती अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास करता है। उसके कोच पवन ने बताया कि महज 10 वर्ष की उम्र में दुष्यंत रोजाना दो से तीन घंटे कुश्ती का अभ्यास करता है। उसकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। उन्होंने पहलवान दुष्यंत तंवर और कोच पवन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।