फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्यंत चौटाला ने किया एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जन-जन अधिकार रैली में एकजुट होकर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की धरती पर कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करें, ताकि आने वाले चुनावी वर्ष में पार्टी को मजबूती मिल सके। बुधवार को वह एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के धौज गांव में रैली का न्योता देने पहुंचे थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नायब नहीं, बल्कि गायब हैं। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री के अधिकतर कार्यक्रम पंजाब में हो रहे हैं, जबकि प्रदेश की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और फरीदाबाद अपराध के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। शहर में आए दिन हत्याओं और अन्य आपराधिक घटनाओं का होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महेंद्रगढ़ रैली का निमंत्रण देने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें