फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड पर पहुंचे डंपर, लोगों के विरोध के बाद लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रतापगढ़ में करीब दो साल से चल रहे डंपिंग यार्ड विवाद को लेकर नगर निगम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। डंपिंग यार्ड के पास विरोध कर रहे लोगों ने नगर निगम पर कचरे से भरे डंपर भेजने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि विरोध करने के बाद कचरे से भरे डंपर वापस लौट गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर 56 प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड में करीब एक माह बाद दोबारा नगर निगम के डंपर कचरा लेकर पहुंचे। डंपरों को देख लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध को बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। विरोध करने वाले लोगों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। स्थानीय निवासी दीपक का कहना है कि सोसाइटी की दीवार से लगाकर बने डंपिंग यार्ड का मामला अभी एनजीटी में चल रहा है। इसका फैसला आना अभी बाकी है। वहीं जब इस मामले को लेकर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि कुछ लोगों के विरोध करने की बात सामने आई है। इस मामले को दिखवाएंगे। वहीं लोगों का कहना है कि निगम की तरफ से शुक्रवार को दोबारा पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा सकती है, इसके लिए वे भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें