फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्योहार के चलते बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बस डिपो के बाहर त्योहार के चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस जाम का मुख्य कारण ऑटो चालकों का जमावड़ा है। ऑटो चालक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी ऑटो को खड़ा कर सवारियों को उतारते व चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

इसी वजह से त्योहार पर बसों का संचालन समय के अनुसार नहीं हो पा रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 168 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। डिपो से हर रोज 5000 से अधिक यात्री विभिन्न जगहों के लिए सफर करते हैं। बुधवार को होली का पर्व होने के चलते जिले के हजारों की संख्या में लोग अपने घरों पर जा रहे है। उसमें सबसे ज्यादा लोग आगरा व अलीगढ़ जिले के हैं। उन लोगों को घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभाग की ओर से 80 के करीब बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी रविंद्र नागर का कहना है कि ऑटो चालकों की वजह से बस चालकों को काफी परेशानी होती है। समय सारणी के अनुसार बस नहीं निकलने पर यात्रियों को परेशानी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें