फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरे के कारण वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कौराली से बदरौला की सड़क पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव कौराली से बदरौला के बीच बाइक पर सवार होकर नौकरी पर जा रहे युवक की बाइक को कोहरे के कारण वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव इमामुद्दीन निवासी मोहित के रूप में हुई है। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।


बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि मोहित एस्कॉर्ट कंपनी में ठेकेदारी के तहत काम करता था और रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। रविवार की सुबह 8 बजे गांव कौराली से बदरौला की ओर जाने वाली सड़क पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मोहित अविवाहित था और परिवार में सबसे छोटा भाई था। घटना के समय घना कोहरा छाया हुआ था। जिससे दृश्यता बेहद कम थी। आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुलिस ने दर्ज किया मामला



तिगांव थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सुबह बदरौला चौक पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो 20 वर्षीय युवक मोहित गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत वाहन की टक्कर से हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें