फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईआर में ड्यूटी के चलते मोहना उपतहसील में कामकाज ठप

विज्ञापन
SIR ड्यूटी के चलते मोहना उपतहसील में कामकाज ठप, लोगों को लौटना पड़ा निराश
विज्ञापन
तहसीलदार, क्लर्क और अन्य कर्मचारियों के कमरों पर लटके ताले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद की उपतहसील मोहना में इन दिनों आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण उपतहसील का नियमित कामकाज लगभग ठप हो गया है। शुक्रवार को तहसील परिसर में तहसीलदार, क्लर्क और अन्य कर्मचारियों के कमरों पर ताले लटके मिले, जिससे दूर-दराज के गांवों से अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
तहसील में पहुंचे ग्रामीण रामकुमार शर्मा ने बताया कि वह अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए उपतहसील आए थे लेकिन यहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उन्हें बताया गया कि सभी कर्मचारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगाई गई है। ऐसे में उनका काम नहीं हो सका और उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उपतहसील में कामकाज प्रभावित है, जिससे राजस्व संबंधी कार्य, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिन्होंने शुक्रवार को रजिस्ट्री कराने के लिए पहले से टोकन ले रखे थे। कर्मचारी और अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनकी रजिस्ट्रियां भी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

उपतहसील परिसर में कई लोग अपने काम के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एसआईआर अभियान के साथ-साथ उपतहसील में आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें