फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम में बदलाव से खांसी, जुकाम व वायरल के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 180 से अधिक मरीज पहुंच रहे जिला अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते जिले में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याओं से लोग प्रभावित हो रहे हैं। बेमौसम बारिश के बाद तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।



खासतौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 180 से अधिक मरीज वायरल संक्रमण से संबंधित लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ठंडी चीजों से परहेज करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने की भी अपील की गई है। चिकित्सकों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, खांसी या जुकाम की शिकायत हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और स्वयं दवा लेने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें