फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रहस्यमयी परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला एवं किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। शहर के दो वार्डों से एक बुजुर्ग महिला एवं 17 वर्षीय किशोर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए। सिटी पुलिस चौकी ने अलग अलग मामले दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन निवासी संजय कुमार ने केस दर्ज कराया है कि उसका ममेरा भाई नीरज 30 अक्तूबर को 12 बजे अचानक लापता हो गया। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से 30 अक्तूबर अपरान्ह तीन बजे अचानक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता देवी रहस्यमयी हालातों में लापता हो गईं। उसके पति पवन कुमार ने केस दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी घर से सब्जी लेने गई थी। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें