फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, कुल्हाड़ी से वार कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
शहर थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर के रकबे में बने मकान में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। फिरोजपुर निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में धीरज, उसके भांजे राजेंद्र, दो युवकों समेत आठ से दस अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि सात नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी पत्नी बरखा के साथ भी गाली-गलौज और बदसलूकी की गई। शोर सुनकर उसका छोटा भाई पंकज मौके पर पहुंचा तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाकर घर के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। तरुण ने धीरज पर माथे पर ईंट मारने और राजेंद्र पर मुंह व कान के पीछे पत्थर मारने का आरोप लगाया है। इसमें उसके दो दांत टूट गए। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें