फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवती के घर, पुलिस ने पकड़ा तो चौकी में खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया, सेक्टर-8 थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना इलाके की रामनगर कॉलोनी में रविवार रात नशे में धुत युवक कुल्हाड़ी लेकर युवती के घर पहुंच गया। उसने कहा कि मैं युवती को अपने साथ ले जाऊंगा। युवती के परिवार वालों ने आरोपी को पीटा और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-11 चौकी की पुलिस आई और आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। वहां मौका पाकर आरोपी ने कार से शराब का बोतल निकली। उसमें आरोपी ने पेट्रोल भरा हुआ था। उसे अपने ऊपर डालकर माचिस से खुद को आग लगा दी।
आनन-फानन में चौकी के पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। आरोपी को झुलसी हालत में लेकर पुलिस टीम बीके अस्पताल पहुंची। यहां से आरोपी की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-8 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत रामनगर कॉलोनी के युवक बबलू ने दी है। युवक ने बताया रविवार देर रात उनके घर में शराब के नशे में धुत होकर धर्मवीर नामक युवक आया। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। आरोपी ने बबलू की बहन सिमरन पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार किया तो वो बच गई। विरोध करने पर आरोपी ने बबलू पर भी कुल्हाड़ी चलाई। परिवार के लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई तो सेक्टर-11 चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पास खड़ी उसकी कार के साथ आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई।
विज्ञापन

आरोपी पूरी तरह से नशे में धुत था। पुलिस टीम ने उसे गाड़ी से उतारकर साइड में बैठने को कहा। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर अपनी कार से शराब का पव्वा निकाला और खुद पर डाल लिया। पुलिसकर्मी को लगा कि नशे में शराब ही अपने पर डाल रहा है। तभी आरोपी ने जेब से माचिस निकाली और खुद को आग लगा ली। तब समझ आया कि आरोपी ने शराब के पव्वे की बोतल में पेट्रोल रखा था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और धर्मवीर को बीके अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें