फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के रगों में दौड़ रहा नशा, 9 दिन में 386 आरोपी गिरफ्तार, तस्करी करते हुए पुलिस ने लाखों रुपये की नशे की सामग्री पकड़ी

विज्ञापन
Drugs running in the veins of youth, 386 accused arrested in 9 days, while smuggling, police caught intoxicants worth lakhs of rupees
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के युवाओं की रग में नशा दौड़ रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 दिनों में 386 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये की नशे की सामग्री बरामद की है। जिले में दर्ज हुए 361 मामलों में से सर्वाधिक मामले एनआईटी जोन पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि नशा तस्करी जैसे अपराधों में धकेलने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ 10 जनवरी से अभियान चलाया गया। इनमें 110 मामले एक्साइज, 225 जुआ अधिनियम, 17 आर्म्स एक्ट और 9 मामले एनडीपीएस के शामिल है। जुआ में सबसे अधिक 251 आरोपी, एक्साइज एक्ट में 110, आर्म्स एक्ट में 17 तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने 1767 में से 1631 बोतल देसी शराब, 124 अंग्रेजी और 12 बोतल बीयर की बरामद की। वहीं, 4.710 किलोग्राम गांजा, 21 ग्राम स्मैक, 7 इंजेक्शन और 14 बोतल एविल की बरामद की है। जुए में पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी थाना व क्राइम ब्रांच प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि युवा वर्ग को समय रहते आपराधिक दुनिया से बाहर निकाला जा सके।
नशे का शौक और जल्द कमाने की लालच ने बनाया तस्कर
पकड़े गए आरोपियों में ऐसे कई युवा हैं जो सबसे पहले संगत के चलते या शौकिया तौर पर नशे के रूप में शराब का सेवन किया। धीरे धीरे उसकी आदत बन गई। उसके बाद दोस्तों के साथ उसने जुआ खेलना और नशे की तस्करी करना शुरू कर दिया। आरोपियों में ऐसे भी कई युवा हैं कि जो जल्दी पैसे कमाने के लालच में नशे की तस्करी करने लगे और इस दलदल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें