फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: नशेड़ी ने की बेटे की हत्या, शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा, बड़ा बेटा बेहोश

Tue, 16 Aug 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

मृतक के दादा वीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा निखिल शुरू से ही झगड़ालू किस्म का है। नशे की लत छुड़ाने के लिए उसका कई बार नशा मुक्ति केंद्र से उसका इलाज कराया गया। करीब छह साल पहले नशा करने से मना करने पर उसने अपने बड़े भाई के सिर में रॉड मार दी थी।
विज्ञापन
शराब के नशे में बेटे को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकरी में मंगलवार सुबह पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हितेश (10) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


मृतक के दादा वीर सिंह ने सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से पलवल के मीसा गांव के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं। इसमें से छोटा बेटा निखिल (30) सीकरी की भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। निखिल घर के पास ही नाई की दुकान चलाता है। वह शराब पीकर घर आता और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे निखिल दुकान से शराब के नशे में धुत होकर घर आया। आते ही उसने पत्नी रेशमा के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। निखिल का बड़ा बेटा धर्मेश (12) इसका विरोध कर रहा था। निखिल ने उसे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात भर आरोपी घर में क्लेश व मारपीट करने के बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे पत्नी व बड़े बेटे को कमरे में बंद करके छोटे बेटे हितेश (10) को लेकर घर से निकल गया। सुबह करीब आठ बजे कॉलोनी के पास झाड़ियों में लोगों को हितेश का शव पड़ा मिला। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। उसके गले में पुराने फटे कपड़े लिपटे मिले।

बड़े भाई के सिर में मार दी थी रॉड 

आरोपी के पिता वीर सिंह का कहना है कि आरोपी निखिल शुरू से ही झगड़ालू किस्म का है। नशे की लत छुड़ाने के लिए उसका कई बार नशा मुक्ति केंद्र से उसका इलाज कराया गया। करीब छह साल पहले नशा करने से मना करने पर उसने अपने बड़े भाई के सिर में रॉड मार दी थी। आरोपी निखिल ने सोमवार को शाम पांच बजे अपने पिता को फोन किया था। हाल-चाल पूछने के बाद उसने कहा था कि अब आप मिलते नहीं हैं। घर मिलने आ जाओ। वह नहीं जानते थे कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।

कुछ दिन पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला

बेटे की हत्या करने का एक ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले भी सामने आया था। 12 अगस्त की सुबह राजीव नगर में एक पिता ने अपने डेढ़ माह के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी अब जेल में है। आरोपी का कहना है कि बेटा काफी रो रहा था। उसने बच्चे की आवाज दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान झाड़सेतली निवासी सुंदर के रूप में हुई। आरोपी ने दो शादी कर रखी थी। दोनों को एक दूसरे के बारे में पता लग गया था। तनाव में आकर उसने बेटे की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें