फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टैंड से 200 मीटर आगे या पीछे बसें रोकते हैं चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना, चालकों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


काजल कुमारी
फरीदाबाद। स्टैंड पर बसों का न रुकना यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बाटा, नीलम, अजरौंदा चौक, फरीदाबाद ओल्ड, मेवला महाराजपुर सहित कई बस स्टैंड पर स्थिति चिंताजनक है, जहां बसें निर्धारित स्थान से लगभग 200 मीटर आगे या पीछे रुकती हैं। खासकर ओल्ड फरीदाबाद बस स्टैंड पर यात्रियों को हाईवे पर ही उतार देते हैं। जिस वजह से यात्रियों को लोह की ग्रिल कूदनी पड़ती है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार परिवहन विभाग से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस चालक अक्सर निर्धारित स्टैंड को नजरअंदाज करते हैं और मनमाने स्थानों पर बस रोकते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। परिवहन विभाग के कहा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना विभाग को दें, ताकि दोषी चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि बस चालकों को बसों को निर्धारित स्टैंड पर रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


हर दिन हमें बस स्टैंड से दूर हाईवे पर उतरना पड़ता है। यह न केवल असुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए।- सीमा, महिला यात्री
विज्ञापन



कई बार स्टैंड पर बसें रुकती ही नहीं हैं, जिससे हमें दौड़कर बस पकड़नी पड़ती है या फिर अगले स्टैंड तक पैदल जाना पड़ता है। यह स्थिति छात्रों के लिए बेहद परेशानी भरी है।- अजय, कॉलेज छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें