फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैक्सी परमिट विवाद में चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसाइटी के पास कार की ड्राइवर सीट पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टैक्सी परमिट के पैसों को लेकर हुए विवाद में टैक्सी चालक प्रकाश कुमार (50) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव रविवार सुबह सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसाइटी के पास एक कार की ड्राइवर सीट पर मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी कुंदन को प्राथमिकी दर्ज होने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह टैक्सी परमिट के पैसों को लेकर हुआ आपसी विवाद सामने आया है। रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-77 में केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे एक कैब खड़ी है। कैब की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही बीपीटीपी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार का शीशा टूटा हुआ पाया गया और अंदर खून बिखरा हुआ था। मृतक की गर्दन पर चोट और कसने के निशान स्पष्ट रूप से मिले। मृतक की पहचान केएलजे सोसाइटी, सेक्टर-77 निवासी प्रकाश कुमार (50) के रूप में हुई। प्रकाश कुमार कैब चलाने का काम करते थे। घटना की जानकारी तुरंत मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी कुंदन और मृतक प्रकाश के बीच पिछले चार वर्षों से जान-पहचान थी। दोनों ही टैक्सी चालक के रूप में काम करते थे। कुंदन अपनी गाड़ी का परमिट प्रकाश के माध्यम से ही बनवाया करता था। इस बार परमिट में लगने वाले पैसों को लेकर दोनों के बीच गहरा मनमुटाव चल रहा था। 24 और 25 अक्तूबर की दरमियानी रात दोनों सेक्टर-77 में कार के अंदर बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच तीखी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी में ही रखे तौलिए से गला घोंटा
बहस बढ़ने पर आरोपी कुंदन गुस्से में आ गया और उसने प्रकाश पर हमला कर दिया। उसने गाड़ी में ही रखे एक तौलिए से प्रकाश का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत भाग गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की मुख्य वजह टैक्सी परमिट के पैसों को लेकर हुआ आपसी विवाद था। यह घटना 24-25 अक्तूबर की रात को पार्टी के दौरान हुई। वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। प्राथमिकी दर्ज होने के महज दो घंटे के अंदर आरोपी कुंदन को काबू कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की जांच की जा सके। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल तौलिया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें