बल्लभगढ़। होली गेट की मुख्य गली में लगभग 15 दिन से पानी की पाइपलाइन टूटने के कारण लोग परेशान हैं। लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, पाइपलाइन टूटने के कारण आस-पास के इलाकों में भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-पानी की पाइपलाइन टूटने से हमारे यहां पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते हम लोग पानी महंगी कीमतों पर खरीदने को मजबूर है।
जोगिंद्र लांबा तिगांव रोड होली गेेट
पाइपलाइन के टूटने से जिन घरों में पानी आपूर्ति हो रही है उनमें गंदा व बदबूदार पानी आपूर्ति हो रहा है, ऐसे पानी का प्रयोग किसी कार्य में नहीं कर सकते।
दीपक निवासी होली गेट
पाइप लाइन को टूटे हुए करीब 15 दिन होने को है। पाइपलाइन व गंदे पानी की शिकायत सभी संबंधित अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
अतुल कुमार, निवासी कुम्हार वाड़ा
आज होगी शिकायत दूर
इस संदर्भ में शिकायत मिली थी, जिस पर सोमवार को कार्य हो जाएगा। एक ट्यूबवेल की वजह से गंदा पानी सप्लाई हो रहा था, जिसको डिस्कनेक्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। सोमवार को संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्य कराया जाएगा।
-ज्ञानप्रकाश, एक्सईएन नगर निगम बल्लभगढ़