फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड-6 में पेयजल किल्लत का नहीं हो रहा समाधान, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड-6 स्थित माया कुंज की गली नंबर-4 में पिछले करीब तीन महीने से लोग दूषित पेयजल की समस्या से परेशान हैं। घरों में नलों से साफ की जगह काला और दूषित पानी आ रहा है। पानी की स्थिति ऐसी है कि लोग इसे पीने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

लोगों ने बताया कि दूषित पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कमला ने बताया कि करीब तीन महीने से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। हम कब तक पानी खरीदकर अपना काम चलाएगें। पानी इतना दूषित है कि घर की साफ-सफाई में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं, निवासी आरके मिश्रा ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें