फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का ड्रॉ 30 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन हेतु तीस मार्च 2026 को ड्रॉ निकाला जाएगा। यह प्रक्रिया दोपहर एक बजे सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में संपन्न होगी। इस ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न निजी कॉलोनाइजर्स की परियोजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों का पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जाना है।

एडीसी ने बताया कि योजना के तहत लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्रफल के फ्लैट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट की अधिकतम कीमत 1.50 लाख रुपये तय की गई है। कुल 637 फ्लैटों का आवंटन किया जाना है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत फरीदाबाद के विधवा एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र आवेदकों से दस हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई थी। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए कुल 728 आवेदकों के बीच यह ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सतबीर मान ने स्पष्ट किया कि ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष होगी। इसमें घुमंतु जाति, अनुसूचित जाति व विधवा आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी पात्र आवेदकों से निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

आवेदक अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय या हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर भी विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें