फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गरखेड़ा गांव में नालियां ओवरफ्लो, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। गरखेड़ा गांव में पिछले कई महीनों से मुख्य मार्ग पर नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। नालियों में पानी की निकासी न होने से कई जगह नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। गंदा पानी जमा रहने के कारण मुख्य सड़क पर कीचड़ और बदबू का माहौल बन गया है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के निवासी वीरेंद्र ने बताया कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण नालियों में पानी रुक जाता है और वह सड़कों पर ओवरफ्लो होने लगता है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की वजह से आसपास भारी दुर्गंध फैल रही है, जिससे यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गंदे पानी के लगातार जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अभी तक संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें