फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाला नदारद, सड़क बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में जलभराव से वाहनों को आवागमन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को हुई मात्र कुछ देर की बारिश ने सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल खोल दी। शहर के सेक्टर-22 व 23 मार्ग पर एक बार फिर जलभराव ने समस्या उत्पन्न कर दी, जिससे स्थानीय निवासियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस मार्ग पर पानी भरा हो लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण गहरा आक्रोश है। यहां नाला नहीं है, जिस वजह से समस्या होती है।

सेक्टर-22 व 23 के इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पानी भरने के कारण पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर नाला नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। रेहड़ी पटरी लगाने वाले और स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती शाम हुई बारिश की वजह से लोगों को काफी समस्या हुई। सड़क पर पानी इतना ज्यादा था कि पैदल यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या से जूझते लोग


सड़क पर पानी भरने से मंगलवार शाम को अधिक परेशानी हुई। इसका असर हमारी दुकानदारी पर भी पड़ रहा है। ग्राहक दुकान पर आने से कतराते हैं। - देवसिंह, रेहड़ी पटरी वाला


बरसात की वजह से हर बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह पानी कई दिनों तक सड़क पर ऐसे ही भरा रहता है।- भूपेंद्र, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें