फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में डबल मर्डर: साइको किलर ने एक ही तरीके से की दो हत्या, निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिले शव

Sat, 26 Oct 2024 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में पुरानी निर्माणाधीन बिल्डिंग में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों हत्याओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में पुलिस ने एक निर्माणाधीन खंडहर बिल्डिंग से दो शवों को बरामद किया है। देर रात पुलिस ने दोनों शवों को खंडहर से रेस्क्यू करने के बाद बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उसके बाद से पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक शव 35 वर्षीय अविनाश का है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 46 पुलिस चौकी क्षेत्र से एक युवक नौ अक्तूबर को लापता हो गया था। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो गुमशुदा अविनाश का फोन ट्रेस हुआ। जो आमिर चल रहा था। 

पुलिस फोन को ट्रेस कर आमिर तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में आमिर ने सारा राज उगल दिया। आरोपी आमिर ने पुलिस को बताया कि वह अविनाश को खंडहर में नशा करने का लालच देकर ले गया था। जहां पहली मंजिल से धक्का दे दिया। 
विज्ञापन


उसका फोन और जेब में रखे रुपये निकाल लिए। सूत्रों के अनुसार, अविनाश की हत्या से पहले आरोपी आमिर ने एक और शख्स की हत्या की थी। उसे भी आरोपी लालच देकर ले गया था और फिर ऊपर से नीचे फेंक दिया था। 

उसके बाद आग लगा दी थी। जिसकी पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आमिर नशे का आदी है। जो नशे की लत में साइको किलर बन गया। इसी के चलते उसने एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

घटना स्थल पर सीन रीक्रिएशन की टीम और स्थानीय पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले में पुलिस ने मीडिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें