फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज फरीदाबाद लौटेंगे दोहरे स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सूरमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को जिले में पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत, क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले फरीदाबाद के खिलाड़ी प्रणव सूरमा सोमवार को वापस लौटेंगे। शाम को जिले में पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रणव ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें कि प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो के एफ51 वर्ग में 32.87 मीटर की दूरी तक थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा पहला स्वर्ण पदक डिस्कस थ्रो में जीता था। यह पदक उन्होंने अपने दिवंगत बाबा केवल कृष्ण शर्मा को समर्पित किया था। प्रणव के पिता संजीव सूरमा ने फोन पर बताया कि घर पर सभी लोग प्रणव और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। घर पहुंचने पर जोर-शोर से प्रणव का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें