फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
तानिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान किया सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से करनाल में चल रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की लड़कियों का दबदबा रहा। जिले की लड़कियों की टीम ने चार गुणा 100 और चार गुणा 400 रिले दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पाली की तानिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

अंडर-19 आयुवर्ग की चार गुणा 400 रिले दौड़ में सीकरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की योगिता, सेक्टर-28 राजकीय माॅडल संस्कृति विद्यालय की दिव्या भारद्वाज, सेक्टर-19 की परीक्षा और पाली राजकीय विद्यालय तानिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, चार गुणा 400 रिले दौड़ में पाली की तानिया, केएल मेहता स्कूल की कृतिका, सीकरी की योगिता और श्रीराम माॅडल स्कूल की करुणा का बेहतर प्रदर्शन रहा। लड़कियों के 200 मीटर दौड़ में पाली की तानिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। वाक रेस में सेक्टर-28 की कीर्ति दूसरे स्थान पर रही। वहीं, श्रीराम माॅडल स्कूल की करुणा ने 200 मीटर के अलावा 400 मीटर की दौड़ में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में सेक्टर-19 डीपीएस की हनी ने दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 आयुवर्ग की लंबी कूद में डीपीएस सेक्टर-19 की परीक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। सहायक शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें