फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश का बदला लेने के लिए युवक की बाइक में रख दी चरस, डॉक्टर गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक में लगवाया जीपीएस, नशीला पदार्थ रखने के बाद खुद ही दे दी पुलिस को सूचना, जांच में खुद ही फंसा डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के मलेरना रोड पर क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक को नशा तस्करी के आरोप में फंसा दिया। डॉक्टर ने युवक की बाइक के अंदर 72 ग्राम चरस छिपा दी और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक की बाइक से चरस बरामद कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की गहनता की जांच में मामले का खुलासा हो गया।
क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह व उनकी टीम ने साजिश रचने वाले आरोपी डॉक्टर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान डॉ. सतबीर उर्फ विनय के रूप में हुई है। वह मोहना रोड पर क्लीनिक चलाता है। आरोपी ने रंजिश के चलते निर्दोष व्यक्ति की बाइक में चरस रखी थी। सूचना पर पुलिस ने हेमचंद नाम के युवक को गिरफ्तार कर 72 ग्राम चरस बरामद की। हेमचंद ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करता है। सतबीर उर्फ विनय उससे रंजिश रखता है। क्राइम ब्रांच ने जांच आगे बढ़ाई और पता लगा कि आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर एक महिला काम करती थी। हेमचंद के साथ जागरण में गाना गाने जाती थी। ये बात सतबीर को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर डॉक्टर और महिला का झगड़ा हुआ। महिला क्लीनिक छोड़कर चली गई इसलिए डॉक्टर हेमचंद को फंसाने के लिए जाल बुनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी डॉक्टर से पूछताछ में सामने आया कि उसने एक जीपीएस डिवाइस हेमचंद की मोटरसाइकिल में लगा दी और ऐप के माध्यम से उसे ट्रैक करने लगा। उसे हेमचंद की मोटरसाइकिल की लोकेशन लगातार पता चल रही थी। आरोपी ने अपने एक जानकार से पलवल से चरस मंगाई और हेमचंद की मोटरसाइकिल में रख दी। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि सतबीर ने हेमचंद को फंसाने के लिए जाल बुना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने और निर्दोष को फंसाने पर सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से जीपीएस डिवाइस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें