फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर से कुचलकर महिला की मौत

Sun, 07 May 2023 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे नेल्सन चौक के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र ने बताया कि मृतका की पहचान पृथला निवासी विमलेश के रूप में हुई है। वह पति तेजवीर के साथ बाइक पर बैठकर पृथला से बल्लभगढ़ आ रही थी। तेजवीर सेना में कार्यरत हैं। बाइक वही चला रहे थे। नेल्सन चौक के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। कैंटर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेजवीर की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें