फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सराय काले खां तक डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे खोला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से सराय काले खां का सफर होगा आसान
विज्ञापन

बिना टोल दिए सफर कर सकेंगे दिल्ली तक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को दिल्ली की सीमा में ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार शाम सराय काले खां से फरीदाबाद की ओर जाने वाली लेन पर यातायात शुरू किया गया, जबकि रात में फरीदाबाद से सराय काले खां की ओर जाने वाली लेन भी खोल दी गई। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
एक्सप्रेसवे शुरू होने से फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक फायदा होगा। बल्लभगढ़ से सराय काले खां तक का सफर करीब 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। अभी तक वाहन चालकों को दिल्ली की ओर जाने के लिए कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ता था। एक्सप्रेसवे के पूरी तरह खुलने से दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

59 किलोमीटर लंबे डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर अभी तक पलवल के मंडकौला गांव से लेकर फरीदाबाद और दिल्ली के मीठापुर तक यातायात चल रहा था। अब दिल्ली की सीमा में सराय काले खां तक दोनों दिशाओं में ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही का ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे के औपचारिक उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


कैली मोड़ से सराय काले खां तक नहीं लगेगा टोल

इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि फरीदाबाद में कैली मोड़ से लेकर दिल्ली के सराय काले खां तक वाहन चालक बिना टोल दिए सफर कर सकेंगे। इससे रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिलने के साथ-साथ यात्रा का समय भी कम होगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर खुलने से दिल्ली-फरीदाबाद के बीच जाम का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें