फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटियाें में सामूहिक रूप से मनाई जाएगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया, परिसर में लगेंगी फूड स्टॉल, मिठाइयां की जाएंगी वितरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली को लेकर शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में उत्साह का माहौल है। रविवार को सोसाइटियों में दिवाली का त्योहार सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आरडब्ल्यूए और सोसाइटी प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। कहीं रंग-बिरंगी लाइटों से पूरे परिसर को सजाया गया है तो कहीं मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप दिया गया है।

शाम को लक्ष्मी पूजन, सामूहिक आरती, दीप प्रज्ज्वलन और आतिशबाजी के साथ त्योहार मनाया जाएगा। सोसाइटियों में रहने वाले परिवार इस बार भी दिवाली की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। इसके लिए परिसर में विशेष आयोजन स्थल तैयार किए गए हैं। शाम को परिवारों के सदस्य एकत्रित होकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करेंगे। इसके बाद सामूहिक आरती की जाएगी। सोसाइटी के मंदिरों को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 31 और 37 सहित आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, ओमैक्स, पुरी लैवेंडर, पीयूष हाइट्स, रॉयल हेरिटेज, ओजोन, एसआरएस रेजिडेंसी और एसआर पर्ल जैसी सोसाइटियों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिवाली के आयोजन को खास बनाने के लिए कई सोसाइटियों में फूड स्टॉल भी लगाई जाएंगी। इनमें विभिन्न प्रकार के पकवान और व्यंजन उपलब्ध होंगे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ त्योहार का आनंद लेंगे। वहीं, महिलाएं समूह में एकत्रित होकर एक-दूसरे को प्रसाद और मिठाइयां वितरित करेंगी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर आयोजन में शामिल होंगी। एक-दूसरे को गले लगाकर दिवाली की शुभकामनाएं देंगी।
विज्ञापन


शाम को परिसर में दीप जलाकर रोशनी की जाएगी। इसके बाद लोग परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर आतिशबाजी का आनंद लेंगे। बच्चों में भी दिवाली को लेकर खास उत्साह है। सोसाइटियों के पार्क और कॉमन एरिया को भी सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगाएगा। आगमन सोसाइटी निवासी अंकित और पुरी प्राणायाम सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान निशांत रस्तोगी का कहना है कि सोसाइटी में सामूहिक रूप से त्योहार मनाने का उद्देश्य आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देना है। रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी में लोगों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है। सामूहिक आयोजन से सोसाइटी के सभी परिवार एक साथ त्योहार की खुशियां बांट सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें