फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ दिवाली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी के स्कूल के विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 से 7 अक्तूबर तक चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड में दिवाली मेले का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है, जो 2 से 7 अक्तूबर तक चलेगा। बृहस्पतिवार को मेले के पहले दिन सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेले में दर्शकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5, और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5, के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से हुई। इन बच्चों ने सबसे पहले मधुर स्वर में 'सरस्वती वंदना' प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, और इसके बाद शानदार 'ग्रुप डांस' पेश किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें