फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंडलायुक्त संजय जून हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून शुक्रवार को अपने 38 साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के उपायुक्त समेत पूरे मंडल के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मंडलायुक्त कैंपस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिसमें अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय जून ने कहा कि सरकारी सेवा एक निर्धारित अवधि की यात्रा है। जिसे निष्ठा, समर्पण और आत्मसंतुष्टि के साथ पूरा करना चाहिए। इस मौके पर फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासनिक चुनौतियों और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में संजय जून का मार्गदर्शन युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें