नोएडा। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में टैलेंट कलेक्टिव एंटरटेनमेंट और माई ड्रीम ग्लोबल के सहयोग से मिस इंटरनेशनल दिवा इंडिया के ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के जरिए आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवा महिलाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में फैशन, वस्त्र उद्योग, मनोरंजन और मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता और संस्थान की प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा उपस्थित रहीं। ब्यूरो