स्टेट मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप बदायूं में जिले के खिलाड़ी
फोटो
नोएडा (संवाद)। बदायूं में बृहस्पतिवार से शुरू हुई यूपी स्टेट मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के 12 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव आनंद खरे ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक-बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले होंगे। पहले दिन जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को सभी वर्गों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।