फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय खेलों में छाए जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी

विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में फरीदाबाद के विजेता ​खिलाड़ी । स्रोत
विज्ञापन
- फरीदाबाद ने अंडर-14 में प्राप्त किया तीसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फतेहाबाद में संपन्न हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में अंडर-14, 17 और अंडर 19 तीनों ही आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। इनमें सबसे ज्यादा तीन पदक अंडर 14 के खिलाड़ियों के नाम रहे। वहीं, अंडर 17 में दो और अंडर 19 में एक पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहा। एक दिन में ही तीन और कुल 6 पदकों के साथ अंडर 14 टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

खिलाड़ियों कि बात करें तो अंडर-14 में नमन ने 35 किलो ग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, अनंत चौहान और तन्मय तंवर ने 32 और 25 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-17 में मयंक ने 55 किग्रा और कार्तिकेय ने प्लस 41 किग्रा में कांस्य जीता। अंडर-19 में हिमांशु ने रजत पदक अपने नाम किया। जिसके लिए जिला शिक्षा विभाग कि ओर से उन्हें 750 रुपये का इनाम प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबलों के समापन के बाद प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा और ताइक्वांडो प्रशिक्षक जतिन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें