फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीए परीक्षा में जिले की रितिका प्रथम

Wed, 05 Jul 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बल्लभगढ़ की तान्या द्वितीय स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) के घोषित परीक्षा परिणाम में एनआईटी पांच निवासी रितिका ने जिले में प्रथम स्थान पाया है। बल्लभगढ़ की तान्या द्वितीय स्थान पर रहीं।
एनआईटी पांच की रितिका का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 में फाउंडेशन परीक्षा पास की थी। इसके बाद से लगातार सीए की परीक्षा दे रही थी। वर्ष 2023 में अंतिम परीक्षा परिणाम में सफलता मिली है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी देवी कॉलेज से 2019 में स्नातक पूरा किया था। इसके बाद से लगातार ट्रेनिंग और पढ़ाई कर रही थी। वहीं अपनी 12वीं की परीक्षा उन्होंने वर्ष 2016 में सेंट स्टीफेन कॉलेज से उत्तीर्ण की थी। दूसरे स्थान पर रहने वाली तान्या बल्लभगढ़ में रहती हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ काॅमर्स से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके बड़े भाई दिशांत अरोड़ा सीए हैं। उन्हें वह आदर्श मानती हैं, उन्हें देखकर ही सीए बनने की इच्छा थी। वर्ष 2017 के नवंबर में पहली बार परीक्षा में शामिल हुईं थी। इसके बाद से लगातार प्रयासरत रहीं और वर्ष 2023 के फाइनल परिणाम में उन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभ्यर्थी भी हुए उत्तीर्ण
फरीदाबाद के एनआईटी में रहने वाली चेष्ठा और सेक्टर 8 के मयंक व अनिमेष ने भी परीक्षा परिणाम में सफलता पाई है। फरीदाबाद के किसी भी छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर रैंक नहीं मिल पाई है। परीक्षा परिणाम के बाद से छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें