फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ 2025: ताइक्वांडो और शूटिंग में रहेगी जिले की मेजबानी

Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूरे राज्य से पहुंचेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के तहत फरीदाबाद ताइक्वांडो और शूटिंग में मेजबान की भूमिका निभा रहा है। इसका आयोजन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के शूटिंग एकेडमी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्यभर से सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले से 26 खिलाड़ी ताइक्वांडो और 6 खिलाड़ी शूटिंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लंबाई और वजन की जांच शुक्रवार को की गई। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मेडिकल सुविधा, पीने का पानी, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा शामिल है। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने लायक है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें