संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के बिजली बिल सुधार से जुड़े मामले में बुधवार को जिला रजिस्ट्रार की ओर से ऑडिट का आदेश जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि सोसाइटी के निवासियों को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से 45 लाख का बिजली का बिल प्राप्त हुआ था।
अब इस मामले में पहले से चल रहे कोर्ट केस में निवासियों ने हस्तक्षेप कर प्रशासन से समाधान की मांग की है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि उन्होंने समय पर आरडब्ल्यूए को सभी बिल दिए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जल्द से जल्द बिजली के बिल को भरने के लिए कहा गया है, नहीं तो सोसाइटी की बिजली काट दी जाएगी। इसको लेकर जिला रजिस्ट्रार ने अब मामले में ऑडिट के आदेश दिए हैं।