फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला रजिस्ट्रार कार्यालय का कर्मचारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रजिस्ट्रार कार्यालय का कर्मचारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

- गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के चुनाव को लेकर लिस्ट में नाम जुड़वाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
- एसीबी ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी राजीव गुप्ता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रजिस्ट्रार कार्यालय में बतौर सुपरिटेंडेंट कार्यरत है। आरोपी को मंगलवार शाम बीके चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसीबी फरीदाबाद थाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव होना है। उस कमेटी के सदस्यों की सूनी में नाम जुड़वाने के लिए अमरीक सिंह नामक व्यक्ति से आरोपी ने 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा 50 हजार में तय हुआ था। मंगलवार को पैसे आरोपी राजीव गुप्ता को देने थे। इसके पहले शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर राजकुमार की अगुवाई में बीके चौक के पास उसे 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आरोपी राजीव गुप्ता के खिलाफ 3 दिन पहले शिकायत मिली थी। रविवार को छुट्टी के दिन भी रेड का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें