हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए जीती थी ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 12 से 16 जनवरी तक पानीपत में हुई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीतकर जिले के खिलाड़ी रविवार को लौट आए। इस दौरान उनके कोच और माता ने उनका स्वागत किया। बता दें कि इस पांच दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। तीनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल के दम पर हरियाणा को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फरीदाबाद के मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जिले के इशित सेठी, प्रकुल सिंह और शौर्य रावत टीम का हिस्सा थे।