फरीदाबाद। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आगामी 6 और 7 नवंबर को एनआईटी-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य देश की लोक परंपराओं को संरक्षण देना, युवाओं में उनके प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार, इस वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजकीय आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदकों को अपनी यूनिक आईडी के साथ आवेदन पत्र राजकीय आईटीआई फरीदाबाद में जमा कराना होगा। संवाद