संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूल के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के बीच 25 अगस्त को जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के तीन-तीन विजेता ग्रुप हिस्सा लेंगे।
इसमें विजेता प्रतिभाग राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय स्तर पर साइंस सेमिनार आयोजित होगा। इसे ध्यान में रखते हुए खंड, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड टीमें हिस्सा ले रही हैं।